सीवान, जुलाई 21 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने कोल्हुआ गांव के एक बगीचे में छापेमारी कर 125 लीटर देसी शराब के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब लदी एक बाइक भी जब्त की।

पुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम सूचना मिली कि कोल्हुआ स्थित प्रभु यादव के बगीचे में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। जहाँ कई लोग शराब पी रहे हैं। पुलिस ने बगीचे की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर मिल्की माधवापुर निवासी मैनेजर राम व राजकुमार राम तथा कोल्हुआ निवासी सूरज कुमार राम और अरविंद राम को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी और बरामदगी तलाशी के दौरान चारों के कब्जे से कुल 85 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने लावारिस खड़ी एक टीवीएस राइडर बाइक स...