सीवान, सितम्बर 10 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के कल्याण से जुड़े कल्याण संवर्ग के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

समस्याएँ और समाधान बिसवा संघ के आह्वान पर बुधवार को कल्याण संवर्ग के पदाधिकारियों ने डीएम को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। संघ ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अनुरोध पत्र दिए गए, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। प्रखंड और अनुमंडल स्तर की कल्याण शाखाओं में मूलभूत संसाधनों की कमी के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। कई कार्यालयों में पर्याप्त कुर्सी, मेज, कंप्यूटर ऑपरेटर और कार्यालय कक्ष तक उपलब्ध नहीं हैं। इससे पद...