सीवान, सितम्बर 20 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के दरवेशपुर निवासी आर्मी जवान मनोज कुमार यादव की शुक्रवार की देर शाम हृदयाघात से मौत हो गई। जवान की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- पंजाब बॉर्डर पर कादोना के फौजी की मौतशुक्रवार का दिन ग्रामीणों के अनुसार मनोज कुमार यादव शुक्रवार की सुबह अपनी ससुराल छपियां से पत्नी व बच्चों के साथ घर लौटे थे। शाम में अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें इलाज के लिए सिवान स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौट आए। शनिवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मनोज कुमार यादव की पोस्टिंग राजस्थान में थी और वे क...