सीवान, जुलाई 10 -- Siwan News (सीवान से अभिषेक उपाध्याय की रिपोर्ट)। सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सनकी युवक ने अचानक चाकू से हमला कर एक युवती समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरे गांव में दहशत फैल गई। घायल सभी लोगों को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घायलों की पहचान नूरजा परवीन, रहमुद्दीन, सईद और संदीप शर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार को गांव के लोग अपने-अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर लोगों से कहासुनी करने लगा। पहले तो लोगों...