Siwan News हुसैनगंज में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक रही यूरिया, किसानों में नाराजगी
सीवान, अगस्त 7 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में अधिकृत खाद विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने का मामला सामने आया है। इससे खरीफ सीजन में खेती कर रहे किसानों में नाराजगी बढ़ गई है।
किसानों की नाराजगी किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा तय कीमत की अनदेखी कर खुलेआम अधिक राशि वसूली जा रही है। जानकारी के अनुसार, 45 किलोग्राम यूरिया की एक बोरी का सरकारी मूल्य 266 रुपये निर्धारित है। इसके बावजूद कई खाद दुकानों पर किसानों से 350 रुपये प्रति बोरी लिए जाने की शिकायत मिल रही है।
दुकानदारों का मनमाना रवैया गुरुवार दोपहर हुसैनगंज से यूरिया खरीदकर लौट रहे कई किसानों ने बताया कि दुकानदारों ने निर्धारित दर पर खाद देने से इनकार करते हुए 350 रुपये प्रति बोरी की दर से बिक्री की। किसानों का कहना है कि धान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.