सीवान, अक्टूबर 26 -- अवैध पटाखा कारोबार पर कार्रवाई Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़रम एवं जुड़कन गांव में पिछले दो दिनों से अंचलाधिकारी सरफराज अहमद के नेतृत्व में पटाखे बनाने वाले विभिन्न घरों में छापेमारी की गई। इस दौरान शनिवार को बड़रम से नौ कार्टन निर्मित पटाखे व पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य कच्ची सामग्री बरामद की गई। वहीं रविवार को अभियान जारी रखते हुए ज़ुड़कन में छापेमारी की गई और वहां से भी कुछ पटाखे बरामद हुए। प्रशासन ने सभी बरामद पटाखों और सामग्रियों को जब्त कर लिया है। अंचलाधिकारी सरफराज अहमद ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनके कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।वहीं, थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि पटाखे बनाने वाले अ...