सीवान, अगस्त 27 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। प्रखंड के एससी मेमोरियल पब्लिक स्कूल कृष्णपाली के छात्र-छात्राओं ने हिन्दुस्तान ओलम्पियाड में शामिल होने के लिए फार्म भरा। फार्म भरने के बाद बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि ओलम्पियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने से उन्हें अपनी तैयारी और ज्ञान का आकलन करने का अवसर मिलेगा। प्रबंधक ईएन त्यागी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के बीच बचपन से ही प्रतियोगी भावना विकसित करने के लिए आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार की ओर से किया जा रहा यह प्रयास स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान ओलम्पियाड बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर मंच है। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ओलंपियाड से बच्चों में बढ़ रही प्रतियोगी सोच, निखर रही प्रतिभा परीक्षा के माध...