सीवान, अगस्त 23 -- Siwan News सीवान, नगर प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान ओलंपियाड विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनमें प्रतियोगी भावना विकसित करने का बेहतर मंच बन गया है। इससे पहली कक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों को पढ़ाई के नए तरीकों को समझने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी काफी मदद मिल रही है। शनिवार को शहर के दून प्रेप स्कूल में आयोजित 'हिन्दुस्तान ओलंपियाड स्कूल संवाद' के दौरान कई शिक्षकों ने ये बातें कहीं। यह भी पढ़ें- Buxar News: मध्य विद्यालय धरौली के बच्चों ने भरा हिन्दुस्तान ओलंपियाड का फार्मशिक्षकों की राय शिक्षकों ने कहा कि बदलते समय में केवल पाठ्यक्रम की पढ़ाई पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार करना जरूरी है। हिन्दुस्तान ओलंपियाड इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा र...