सीवान, अगस्त 19 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग स्थित तिलसंडी के यूनाइटेड इंटरनेशनल स्कूल में हिंदुस्तान ओलंपियाड में सफल छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के निदेशक अली आजम और सचिव नेयाज अहमद के नेतृत्व में किया गया। सफल छात्रों को प्रमाण पत्र के साथ मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। प्रमाण पत्र और मेडल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। निदेशक अली आजम ने कहा कि हिंदुस्तान ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। इससे उनमें प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ती है। परीक्षा के भय को दूर करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए हिंदुस्तान अखबार की इस पहल की सर...