सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की अपराधियों द्वारा की गई हत्या के विरोध में नगर पंचायत हसनपुरा के अधिकारियों एवं कर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस घटना को लेकर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में कर्मियों ने कहा कि एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या होना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। कर्मियों ने राज्य सरकार से मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या से नगर निकायों में आक्रोश साथ ही स...