सीवान, जुलाई 2 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों के बाद बच्चों की विद्यालयों में अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने और उन्हें आनंददायक वातावरण में पढ़ाई से जोड़ने के उद्देश्य से स्वागत सप्ताह का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News प्रारंभिक विद्यालयों में चार जुलाई को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठीस्वागत समारोह का आयोजन इस दौरान कक्षा 1 से 8 तक के नए एवं पुराने विद्यार्थियों का विद्यालय पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर, फूल-माला पहनाकर तथा चॉकलेट एवं मिठाई देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। स्वागत के इस अनूठे आयोजन से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थ...