सीवान, अगस्त 18 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शहर के महादेवा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर समेत जिले भर के शिवालयों में महादेव के जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव शंभो केशव कैलाशपति, ऊं नम: शिवाय, बम-बम भोले की जय-जयकार से शिवालय सुबह से लेकर देर रात तक गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- Siwan News हर-हर महादेव शंभो केशव कैलाशपति, ऊं नम: शिवाय, बम-बम भोले की जय-जयकारभक्तों की भीड़ बाबा महेन्द्रनाथ मेंहदार, बाबा हंसनाथ सोहगरा, जंगली बाबा गोरेयाकोठी, शिव मंदिर असांव बाजार, हरेराम बाबा मानपुर पतेजी, शिव मंदिर शिवपुर सकरा, शिव मंदिर कशिला, जीरादेई के अकोल्ही श्री अनंत नाथ धाम मंदिर व ठेपहां महादेवा टोला शिव मंदिर समेत अन्य शिवालय सुबह से ही बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। जलाभिषेक के लिए...