सीवान, जुलाई 18 -- Siwan News बड़हरिया से नेयाज। पुरानी बाजार से भगवान जगरनाथ की भव्य कलश यात्रा निकली गई। जगरनाथ मंदिर के तर्ज पर भगवान जगरनाथ, बलराम और सुभद्रा कलश यात्रा रथ पुरानी बाजार होकर थाना चौक, जामो चौक होते हुए रामजानकी मंदिर मठ मंदिर तक पहचा। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त मौजूद थे। रथ यात्रा में कई वर्षों से चली आ रही परम्परा के तहत भक्त रथ को रस्सी के सहारे प्रखंड मुख्यालय में परिक्रमा कराया गया। स्थानीय विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल, भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा, अध्यक्ष विष्णु मांझी, महेश शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक रंजन सिंह, गुड्डू सोनी, किशोर श्रीवास्तव, भाजपा नेता सुनील चंद्रवंशी, वीरेंद्र साह, प्रेम प्रकाश सोनी, विजय साह, राजेश गिरि, जितेंद्र कुमार सहित अन्य थे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी पहुंचे म...