सीवान, अगस्त 13 -- Siwan News सीवान । नवम अपर जिला एव सत्र न्यायाधीश सुशांत रंजन की अदालत ने एक तीन वर्षीय बच्चे की हत्या मामले के एक आरोपित को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक याहिया खान ने बहस किया था। अपर लोक अभियोजक अहिया खान ने बताया कि घटना 21 दिसंबर 2022 की है। घटना के संबंध में जिले के दरौली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के बजरंगी कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करा कर गांव के ही दो लोगों को आरोपित किया था। न्यायालय ने विचारण के दौरान एक आरोपित रागिनी देवी को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 2 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...