सीवान, सितम्बर 30 -- Siwan News दरौंदा। थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित बिशुनपुरा निवासी अजीत कुमार प्रसाद है। बताया जाता है कि 14 जून 2026 को हुई घटना के संबंध में बिशुनपुरा निवासी राज कुमार प्रसाद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित अपने गांव में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और अजीत कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी आरोपी को पुलिस ने सीवान भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...