सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। अर्जुन फाउंडेशन के परिसर में रविवार को मेदांता हॉस्पिटल, पटना के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 198 मरीजों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान मरीजों की शुगर, बीपी एवं ईसीजी जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।अर्जुन फाउंडेशन की ओर से सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। संस्था की इस पहल से जरूरतमंद मरीजों को काफी लाभ मिला। शिविर में प्रकाश, फरजाना, नितेश, आशिफा, फूलतारा, अमित, सुरेंद्र, सचिन, प्रिया, मनीषा गुप्ता, मनीषा, पुष्पा, राज, सुफियान, आशा नारायण राम, अम्बिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। लोगों ने अर्जुन फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल के इस सामाजिक एवं जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की। संस्थ...