सीवान, जुलाई 15 -- Siwan News आंदर, एक प्रतिनिधि। जिले के सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मिलेगी गुणवत्तापूर्ण सेवानिरीक्षण की प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पाई गई कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने पंजीकरण कक्ष, नर्सिंग स्टेशन, पैथोलॉजी, एक्स-रे कक्ष, औषधि वितरण केंद्र, नेत्र जांच केंद्र, इमरजेंसी एवं आपातकालीन विभाग, प्रसव कक्ष तथा टीकाकरण कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई,...