सीवान, जून 27 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि । स्थानीय थाना क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्र फतेहपुर में गुरुवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर स्वास्थ्य केंद्र से इनवर्टर, बैटरी समेत अन्य कीमती सामान बटोरकर रफूचक्कर हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह तब हुई जब स्थानीय ग्रामीण उपकेंद्र की तरफ गए।

घटनास्थल की जानकारी स्वास्थ्य केंद्र का ताला टूटा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्यकर्मियों और डायल 112 की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य उपकेंद्र के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) कृष्णा कुमार शाह एवं एएनएम ममता कुमारी ने स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद दोनों स्वास्थ्यकर्मियों ने महाराजगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।

स्थानीय आक्र...