Siwan News स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर थाना परिसर में हुई बैठक
सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News महाराजगंज, एकप्रतिनिधि। स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर बुधवार की सुबह थाना परिसर में पुलिस प्रशासन और स्वर्ण व्यवसायियों की बैठक हुई। बैठक सुबह करीब आठ बजे थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और चिंताओं को पुलिस के समक्ष रखा।
बैठक के दौरान चर्चा वहीं पुलिस अधिकारियों ने व्यवसायियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान स्वर्ण आभूषण की दुकानों और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर चर्चा हुई। व्यवसायियों से दुकानों के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने, प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.