सीवान, अगस्त 12 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न टोले व बस्तियों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया जाएगा। खासकर महादलित टोलों व बस्तियों में झंडोत्तोलन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन स्थानों पर विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा कार्यक्रमप्रशासनिक तैयारी जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित पदाधिकारियों को झंडोत्तोलन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। निर्देश में सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय अथवा निर्धारित स्थान पर तय समय के अनुसार झंडोत्तोलन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि हसनपुरा प्रखंड की कुल ...