सीवान, अगस्त 14 -- Siwan News सीवान, अनीश। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक में स्वतंत्रता दिवस की धूम मची है। शहर के जेपी जौकशिक्षण संस्थान से लेकर प्रशासनिक स्तर तक पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के नेतृत्व में शहर के गांधी मैदान में होने मुख्य समारोह की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: गांधी मैदान में प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, 15 अगस्त को होगा भव्य आयोजनमुख्य समारोह की तैयारी इसी के तहत स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में होने वाले मुख्य समारोह की अंतिम तैयारी गुरुवार को हुई। मुख्य समारोह को लेकर मैदान में बैरिकेटिंग, मंच को सजाने-सवारने, अतिथियों के बैठने के लिए पंडाल समेत अन्य तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समार...