सीवान, अगस्त 7 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 की प्रायोगिक परीक्षाएं 7 अगस्त से शुरू होकर 14 अगस्त तक चलेगी। जिला मुख्यालय में प्रायोगिक परीक्षा को लेकर चार परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें डीएवी पीजी कॉलेज, राजा सिंह कॉलेज, नारायण कॉलेज गोरेयाकोठी व जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज शामिल है। संबंधित परीक्षा केन्द्रों की टैगिंग सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट व कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर चश्पा कर दी गई है, ताकि छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। जेपीयू ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्धारित समय पर प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करने व समय सीमा के अंदर अंक अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि 7 से 10 अगस्त त...