सीवान, सितम्बर 28 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार की देर शाम स्टेशन रोड से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से 32 पुड़िया स्मैक, 3100 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मौली के बथान निवासी मुन्ना कुमार और मकदूम सराय निवासी विशाल कुमार उर्फ बीरू के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Siwan News स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी बरामदखरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, स्टेशन रोड इलाके में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर ...