Siwan News स्कॉर्पियो से 96 लीटर बीयर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
सीवान, अगस्त 9 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिसवन-ग्यासपुर मुख्य सड़क पर कठिया बाबा के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से 96 लीटर किंग फिशर बीयर बरामद की। इस दौरान पुलिस ने एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया व उसका एक अन्य साथी भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव निवासी शंभू यादव के पुत्र प्रिंस कुमार यादव है। वह स्कॉर्पियो में किंगफिशर बीयर की आठ पेटियां जिसमें कुल 96 लीटर बीयर थी लेकर जा रहा था। पुलिस ने गाड़ी रोका पुलिस को देखते ही एक अन्य कारोबारी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेज दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.