सीवान, सितम्बर 1 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के आकिल टोला गांव से 16 वर्षीय छात्र आयुष कुमार दो दिनों पहले घर से पढ़ने के लिए निकला लेकिन उसक बाद से ही वह नहीं लौटा है। आयुष 29 अगस्त को घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद छात्र का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

परिवार की चिंता परिजनों के अनुसार, वह सिहौता बंगरा हाईस्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र है। 29 अगस्त को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन स्कूल से लौटने के बाद भी घर नहीं पहुंचा। शाम तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी ली गई, लेकिन छात्र के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद आयुष क...