Siwan News स्कूल के मुख्य द्वार पर नाले का पानी जमा, डीएम से शिकायत
सीवान, अक्टूबर 13 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के अगरौली गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय पाण्डेयपुर, अगरौली के मुख्य द्वार पर नाले का पानी जमा होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी हो रही है। जलजमाव के कारण विद्यालय आने-जाने में कठिनाई हो रही है। वहीं, गंदगी फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार महीने से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इसकी जानकारी संबंधित स्तर पर देने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे विद्यालय आने वाले बच्चों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने और विद्यालय के मुख्य द्वार को जलजमाव से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.