सीवान, नवम्बर 3 -- विकास कार्यों का औचक निरीक्षण Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री विद्यालय कायाकल्प योजना के तहत चल रहे विकासात्मक कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने पचरुखी प्रखंड में विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुपौली पंचायत के चौमुखा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन, नैनपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय, घोड़गहियां स्थित नया प्राथमिक विद्यालय एवं नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति, उपलब्ध सुविधाओं तथा कार्यों की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित स्थलों पर कार्य प्रगति पर है और अब तक करीब 70 से 80 प्रतिशत काम पूरा...