सीवान, अगस्त 20 -- Siwan News दरौंदा। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया गया।

स्वास्थ्य टीम की गतिविधियां स्वास्थ्य टीम ने 450 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक जानकारी दी। स्वास्थ्य टीम डॉ. पंकज कुमार शर्मा, एएनएम जुली कुमारी व नीतू कुमारी के नेतृत्व में नया प्राथमिक विद्यालय बसवरिया टोला, प्राथमिक विद्यालय अभुई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या अभुई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर समेत अन्य विद्यालयों में पहुंची। इस दौरान बच्चों की वायरल बुखार, खांसी, आंख, कान, पेट सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। चिकित्सक ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कुरकुरे, बिस्कुट, पिज्जा, चाउमिन समेत अन्य फास्ट फूड से दूरी बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ...