सीवान, सितम्बर 6 -- Siwan News प्रवीण कुमार तिवारी. थाना क्षेत्र के सोहगरा गांव में शनिवार की देर रात दो व्यक्तियों द्वारा हथियार के बल पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने की सूचना पर पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दिया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। जहां घटना स्थल पर पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस द्वारा घटनास्थल की तलाशी के दौरान एक रेसर बाइक, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा दो मोबाइल फोन मिला।  ग्रामीणों का कहना था कि इन अपराधियों द्वारा आए दिन राहगीरों और बाइक सवार लोगों के साथ मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दिया जाता है हालांकि ग्रामीणों ने ...