सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News भगवानपुर हाट। प्रखंड के सोंधानी गांव के दो मंजिले मकान पर शनिवार को आकाश में जोरदार बादल गरजने के साथ ठनका गिर पड़ा। इससे घर के उपरी मंजिल का छत क्रैक हो गया और रेलिंग टूट गया। घर पर आकाशीय पिंड गिरने से पूरा मकान दहल सा गया। इससे मकान की बिजली गुल हो गई। परिवार के सभी सदस्य भयभीत हो गए। यह घटना सेवानिवृत शिक्षक परशुराम सिंह के मकान पर हुई। इस घटना के बाद घर के कमरे में लगे टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखा सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। परिवार के सदस्य पप्पू सिंह ने बताया कि जब घर पर ठनका गिरा उस समय बहुत जोरों की आवाज भी हुई। इसके साथ घर के पीछे लगे बिजली का ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हो गया। इसके साथ हीं भगवानपुर, महम्मदपुर, चक्रवृद्धि, सहसरांव आदि गांव में भी बिजली के कई ट्रांसफार्मर जल गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्त...