सीवान, सितम्बर 21 -- Siwan News टीएचआर में कथित अवैध वसूली का आरोप चावल के बोरे में वजन से कम मिलता है अनाज सेविकाओं ने उठाई जांच की मांग बड़हरिया। राम जानकी मठ परिसर में रविवार को प्रखंड आंगनबाड़ी सेविका संघ की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सर्वसम्मति से निर्वाचित संघ की अध्यक्ष उर्मिला देवी के अध्यक्ष के बनने के बाद इस दौरान सेविकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाते हुए टीएचआर के नाम पर प्रत्येक सेविका से कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने की शिकायत की। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों तक राशन पहुंचाने में अनियमितता का आरोप लगाया गया। सेविकाओं ने कहा कि बड़हरिया स्थित गोदाम से उन्हें अपने स्तर पर खाद्यान्न आंगनबाड़ी केंद्रों तक ले जाना पड़ता है। चावल के बोरे में निर्धारित वजन से कम खाद्यान्न रहने तथा पोलदारी का खर्च भी सेविकाओं से लिए जाने ...