Siwan News सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के शिविर में आठ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
सीवान, अक्टूबर 10 -- Siwan News दरौंदा। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को विद्युत विभाग की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शिविर लगाया गया। इसमें 60 लोगों ने योजना की जानकारी ली, जबकि आठ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। विद्युत अभियंता दीपक कुमार के नेतृत्व में विभागीय कर्मियों ने उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट लगाने, सरकारी सब्सिडी प्राप्त करने और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी। शिविर में बताया गया कि योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को केंद्र और बिहार सरकार की सब्सिडी मिलाकर तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर प्लांट पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक की सहायता मिल सकती है। सोलर प्लांट लगाने से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बचत होगी। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। विद्युत विभाग के कर्मियों ने इच्छुक उपभोक्ताओं से य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.