सीवान, नवम्बर 14 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला प्रशासन ने जिले के सीवान सदर विधानसभा समेत आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदाता सूची से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े व विवरण जारी किए गए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर 2025 से इस वर्ष 10 नवंबर तक प्रपत्रों के माध्यम से किए गए परिवर्तनों व वर्तमान मतदाताओं की संख्या का पूरा ब्योरा जारी किया गया है। इस अवधि में नाम विलोपित करने के साथ ही संशोधन आदि प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवधि में जिले के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में 2,29,724 नाम दर्ज किए गए हैं। बहरहाल, जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 की शुरुआत हुई है। इस संदर्भ मे...