सीवान, जुलाई 27 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर में छात्र आंदोलन के दौरान शनिवार को हुए हिंसक घटनाओं के अगले दिन रविवार को भी जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौकस रही। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों व संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। डीएम व एसपी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे और अधिकारियों के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Siwan News प्रदर्शनकारी जेपी चौक से गांधी मैदान होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों पर पहुंचे शहर के जेपी चौक, स्टेशन रोड, शांति वट वृक्ष, अस्पताल मोड़, बबुनि...