सीवान, जुलाई 30 -- Siwan News सीवान। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, पटना के निर्देशानुसार 14 अगस्त को जिला नियोजनालय, सीवान के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला वी.एम. हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, महादेवा रोड, सिवान में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: नियोजन मेला आठ अगस्त कोमेला का उद्देश्य मेले का उद्देश्य जिले एवं राज्य के तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें करियर एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस दौरान वित्त, बीमा, स्वास्थ्य, शिक्षा, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, शोरूम और गुड्स डिलीवरी सेक्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों की 20 से अधिक प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी।सरकारी...