सीवान, अक्टूबर 20 -- सीवान में एसी रिपेयरिंग दुकान में भीषण आग Siwan News नीरज पाठक, सीवान। शहर के पी देवी मोड़ स्थित एसी रिपेयरिंग की एक दुकान में रविवार की शाम करीब सात बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 12 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। आग बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियों से पानी लाना पड़ा। इस दौरान दुकान के ऊपर रह रहे एक परिवार के आठ सदस्यों को जिला प्रशासन की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, दुकान में आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन कर्मियों ...