Siwan News सीवान जिले में बिना लक्षण वाले 15 से अधिक लोगों में टीबी की पुष्टि
सीवान, अक्टूबर 9 -- सीवान में छिपे टीबी मरीजों की पहचान Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में टीबी के छिपे मरीजों की पहचान के लिए चलाए जा रहे पायलट प्रोजेक्ट के तहत बिना किसी स्पष्ट लक्षण वाले 15 से अधिक लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। इन लोगों के एक्स-रे में असामान्यता मिलने के बाद सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। अब तक करीब 1200 असामान्य एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर सैंपल की जांच कराई जा चुकी है। भारत के तीन राज्यों के कुल छह जिलों में टीबी की पहचान के लिए आरटीपीसीआर जांच का पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। बिहार में पटना और सीवान को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे टीबी मरीजों की पहचान करना है, जिनमें बीमारी होने के बावजूद शुरुआती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.