सीवान, अगस्त 20 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन तथा रेल संरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन मंगलवार की शाम सीवान जंक्शन पहुंचे। डीआरएम के पहुंचते ही जंक्शन पर मौजूद रेलवे के पदाधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया। हालांकि, सीवान जंक्शन पर उनके करीब 40 मिनट के ठहराव के दौरान किसी तरह का औपचारिक निरीक्षण नहीं किया गया। डीआरएम शाम करीब सात बजे विशेष ट्रेन से सीवान पहुंचे और करीब 7.40 बजे रवाना हो गए।

स्थानीय स्तर पर सक्रियता जंक्शन पर नहीं हुआ निरीक्षण डीआरएम के सीवान जंक्शन पहुंचने को लेकर स्थानीय स्तर पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में सक्रियता देखी गई। विशेष ट्रेन से पहुंचने के बाद पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। करीब 40 मिनट र...