सीवान, जून 30 -- Siwan News (सीवान, नीरज पाठक)। जिले में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित एवं अनुभवी चिकित्सकों को सोमवार की शाम एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स की ओर से आयोजित भव्य समारोह में मेडिकल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। शहर के होटल सफायर इन के सभागार में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। समारोह का उद्देश्य जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना और उल्लेखनीय योगदान का सम्मान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, जिला भाजपा अध्यक्ष राहुल त...