सीवान, अक्टूबर 13 -- Siwan News सीवान। सीवान निवासी मोहम्मद कैफ को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सेमिनार में उन्होंने स्टूडेंट को- कंवेनर के रूप में अहम भूमिका निभाई। अमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ कैंपस में आयोजित इंटरनेशनल सेमिनार में गोल्डन मोमेंटो प्रदान किया गया। मोहम्मद कैफ सीवान निवासी सैयद मोहम्मद साजिद के पुत्र हैं। समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रख्यात विधि लेखक तथा राज्यपाल के पूर्व कानूनी सलाहकार श्याम शंकर उपाध्याय ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डिप्टी प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार, प्रो. (डॉ.) टीके चंदोला, एएलएस के निदेशक डॉ. अविनय कुमार सिंह और डॉ. राजीव कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कैफ को मिला यह सम्मान सेमिनार के सफल आयोजन में उनकी सक्रिय भागी...