सीवान, अगस्त 2 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किए जाने के बावजूद कई महत्वपूर्ण विभागों में डॉक्टरों की कमी है। इस कारण मरीजों को यहां समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को दंत, ईएनटी, मेडिसिन, स्कीन व मानसिक रोग विभाग में डॉक्टरों के नहीं होने से इन विभागों की ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में इन विभागों में फिलहाल नियमित चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। इसके कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों को उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी कई मरीज दंत, कान-नाक-गला, त्वचा तथा मानसिक रोग संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, ले...