सीवान, नवम्बर 25 -- शराब तस्करी रोकने के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला Siwan News नौतन (सीवान),एक संवाददाता। यूपी-बिहार मार्ग के बंकुल- तिवारी टोला गांव के समीप यूपी से बिहार में बाइक से शराब की खेप लेकर आ रहे शराब तस्करों और पुलिस के बीच हुई झड़प में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। शराब तस्करों ने सड़क किनारे पड़े बांस के फट्टे से पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए पुलिसकर्मी के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमले में पुलिस कर्मी का सिर फट गया और वह गिर पड़ा। घटना के बाद पुलिसकर्मी को बचाने में अन्य जवान जुट गए। घायल पुलिस कर्मी अजय कुमार है। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर बाइक पर लदी शराब के साथ चारों शराब तस्कर यूपी की ओर फरार हो गए। बताया गया है कि मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे दिन में स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी की ओर से बाइ...