सीवान, अगस्त 18 -- Siwan News बड़हरिया(सीवान),ए.सं.। जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर ब्रह्मपुर गांव में रविवार की रात तेज बारिश के दौरान अर्द्धनिर्मित एस्बेस्टस वाले मकान की दीवार और छत गिरने से मां-बेटे की दबकर मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे बाल-बाल बच गए। मृतकों की पहचान बहादुरपुर ब्रह्मपुर निवासी खुर्शीद आलम की पत्नी शबाना खातून (28) और उनके पुत्र सोहेल अहमद (4) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Siwan News उजड़ गया पूरा परिवार, मां-बेटे की मौत से चार बच्चों के सिर से उठा ममता का सायाघटना का विवरण परिजनों के अनुसार, तेज बारिश हो रही थी। खेत में बन रहे अर्द्धनिर्मित मकान में शबाना अपने चार बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान बारिश के पानी और हवा के कारण मकान की दीवार और एस्बेस्टस की छत अचानक भरभरा कर गिर गई...