Siwan News सीवान: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, एसी का आउटडोर व सामान के कार्टन जलकर राख
सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर के स्टेशन रोड स्थित अड्डा नंबर दो के समीप गुरुवार को एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम (जिम्मी सेल्स) में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से शोरूम में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान के कार्टन, एसी का आउटडोर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शोरूम मो. इशहाक का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी शोरूम में कारोबार चल रहा था। इसी दौरान अचानक शोरूम के एक हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें अंदर की ओर बढ़ने लगीं। धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आग के विकराल रूप लेने की आशंका को देखते हुए लोग दुकान से सामान निकालकर सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.