Siwan News सिसवन में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर ऊपर
सीवान, अक्टूबर 3 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। जिले के दक्षिणी हिस्से में बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। इससे नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। सरयू के साथ दाहा नदी के जलस्तर में भी धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जा रही है। नदी का पानी तटबंध तक पहुंचने से दबाव बढ़ गया है। प्रशासन और ग्रामीण नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
जलस्तर में वृद्धि जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सुबह से शाम तक 12 घंटे में सरयू नदी के जलस्तर में करीब 12 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। गुरुवार को नदी का जलस्तर 57.16 मीटर था, जो शुक्रवार को दोपहर तीन बजे बढ़कर 57.28 मीटर पहुंच गया। नदी करीब आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। जलस्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.