Siwan News सिसवन के बखरी में सावन पूर्णिमा पर लगेगा मेला
सीवान, अगस्त 27 -- Siwan News सिसवन। एक संवाददाता। प्रखंड के बखरी गांव स्थित आनंद बाग व सुंदर बाग मठ में 28 अगस्त को शुरू होने वाले दो दिवसीय संत मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। मठ की सजावट की गई है। प्रकृति की गोद में स्थित मठ सुरम्य छटा बिखेर रहा है। बुधवार को मेले को लेकर सीओ ने मठ प्रबंधन व स्थानीय लोगो के साथ बैठक की।
मेले की तैयारियाँ यहां आनेवाले श्रद्धालु जगरनाथ स्वामी व भगवान दास की समाधि पर पूजा- अर्चना कर माथा टेकेंगे। संत सम्मेलन में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, खाने-पीने, पेयजल का इंतजाम किया गया है। पूरे बगीचे में जगह जगह टेंट व रोशनी की व्यवस्था किया जा रहा है। इस संत मेले में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। साधु संत भी आने लगे हैं। भारी भीड़ जुटने की संभावना को लेकर प्रशासन ने पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.