सीवान, अक्टूबर 2 -- Siwan News ​पचरुखी, एक संवाददाता। थाने की पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जसौली गांव के चंवर से छापेमारी के दौरान साढ़े बारह लीटर देसी शराब बरामद करते हुए एक धंधेबाज को रंगे हाथ धर दबोचा है। पकड़ा गया धंधेबाज जसौली गांव का ही निवासी मोहनलाल सिंह बताया गया है। वह चंवर का फायदा उठाकर काफी समय से अवैध शराब की बिक्री और तस्करी में संलिप्त था। ​यह पूरी कार्रवाई पचरुखी के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत कुमार के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं और धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी को थाने लाई, जहां उससे गहन पूछताछ की गई। आवश्यक ...