सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। सावन माह की पहली सोमवारी को शहर से लेकर गांव के विभिन्न शिवालयों में सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। श्रद्धालु सुबह तड़के ही मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने में जुट गए। यह भी पढ़ें- Purnia News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्थाश्रद्धालुओं की उपस्थिति रामेश्वर धाम शिव मंदिर, बाल बाबा मठ सहित सभी शिव मंदिर में सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार जारी रहा। शिवभक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, भांग और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की का...