Siwan News सावन की अंतिम सोमवारी आज जुटेगे शिवभक्त
सीवान, अगस्त 24 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेंहदार में सावन की चौथी व अंतीम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारी कर रखी है। 2022 में हुआ हादसे के बाद से शिवरात्रि व सावन के सोमवारी में बाबा महेंद्रनाथ का जलाभिषेक अरघा के माध्यम से ही होता है। प्रशासन पुलिस बल के साथ ही बैरेकेडिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में भेज कर अरघा के जरीए जलाभिषेक करेंगे। मंदिर जाने के लिए महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरेर्केटिंग बनाया गया है। सीओ उदयन कुमार ने बताया कि की मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए प्रयाप्त मात्रा में पुलिस बल व स्थानीय लोगों को भी लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Siwan News श्रावण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.