सीवान, अगस्त 25 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के सामान्य ओपीडी में सोमवार को डॉक्टर के निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचने के कारण इलाज कराने आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सामान्य ओपीडी में मरीज सुबह ही पहुंच गए थे और काउंटर पर लाइनों में लगकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद डॉक्टर के आने का इंतजार करने लगे। काफी देर तक डॉक्टर के नहीं पहुंचने से मरीजों की भीड़ बढ़ती गई। करीब साढ़े दस बजे डॉक्टर के आने के बाद इलाज शुरू हो सका। बताया गया कि सोमवार को सदर अस्पताल के सामान्य ओपीडी में डॉक्टर सर्फुद्दीन की ड्यूटी निर्धारित थी। निर्धारित समय पर डॉक्टर के नहीं पहुंचने के कारण मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। मरीजों का कहना था कि दूर-दराज के क्षे...